H ello , बालो को कैसे बढ़ाये – हेयर ग्रोथ टिप्स इन हिंदी बालों को सिर का ताज कहा जाता है। बालों पर तो ‘बाला’, ‘उजड़ा चमन’ व ‘गॉनकेश’ जैसी कई फिल्में भी बन चुकी हैं। इससे यह बात तो साफ है कि बाल के विषय को लोग कितनी गंभीरता से लेते हैं। आए दिन लोग तरह-तरह के बाल लंबे करने के तरीके आजमाते हैं। हेयर जल्दी बढ़ाने के तरीके में लोग कई तरह के हेयर प्रोडक्ट का भी उपयोग करते हैं, लेकिन बाल लंबे करने के तरीके आजमाते वक्त जाने-अनजाने में कुछ गलतियों से बालों को नुकसान भी होता है। ऐसे में हेयर जल्दी बढ़ाने के तरीके का चुनाव सोच-समझकर करना जरूरी है। इसलिए, OsmGyan के इस लेख से हम बालों को बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं, जो बालों के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ आजमाने में भी आसान हैं। फिर देर किस बात कि बाल लंबे करने के टोटके जानने के लिए अंत तक जुड़े रहें इस लेख के साथ। ( बाल बढ़ाये )
बालों को बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies for Hair Growth in Hindi
1. प्याज – Onion
- एक या दो प्याज
- रुई का टुकड़ा
- प्याज को काटकर उसका रस निकाल लें।
- चाहें तो प्याज को मिक्सी में पीस भी सकते हैं।
- इस रस को रुई की मदद से बालों में लगाएं।
- रस को 15 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और उसके बाद शैंपू से बाल धो लें।
- बालों को लंबा और घना करने के उपाय में प्याज मददगार हो सकता है। बाल बढ़ाये
- एक स्टडी के अनुसार, प्याज के रस का उपयोग एलोपेशिया (Alopecia areata- बाल झड़ने की समस्या) जैसी समस्या में प्रभावकारी हो सकता है।
- प्याज बालों को पोषण देने में सहायक हो सकता है।
- इसलिए, प्याज का उपयोग कई तरह के हेयर प्रोडक्ट में भी किया जाता है।
2. जिनसेंग
सामग्री:- बाल लंबे करने के उपाय के लिए दो से तीन चम्मच जिनसेंग का तेल
- जिनसेंग के तेल को स्कैल्प पर लगाकर मालिश करें।
- लगाने के बाद एक से डेढ़ घंटे तक तेल को लगा रहने दें।
- फिर हल्के शैंपू से बालों को धो लें।
- बालों को जल्दी बढ़ाने के उपाय में जिनसेंग का तेल भी शामिल है।
- शोध के अनुसार, जिनसेंग में मौजूद घटक जिनसेनोसाइड्स (ginsenosides) बालों के विकास में सहायक हो सकता है ।
- फिलहाल, इस बारे में अभी और शोध की आवश्यकता है,
- लेकिन परीक्षण के तौर पर इसका उपयोग कर सकते हैं।
3. बायोटिन – Biotin
सामग्री:- दो या तीन बायोटिन की गोलियां
- थोड़ा-सा ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) या नारियल तेल
- बायोटिन की गोलियों को पीसकर पाउडर बना लें और हेयर ऑयल में मिला लें।
- अब इस मिश्रण को बालों पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें।
- फिर अगली सुबह बालों को धो लें।
- बालों को लंबा करने का उपाय की बात की जाए, तो इसमें बायोटिन का नाम भी शामिल है।
- त्वचा और बालों के लिए बायोटिन जरूरी पोषक तत्व होता है।
- इसे विटामिन-बी भी कहते हैं। बाल बढ़ाये
- इसकी कमी बालों के पतला होने और झड़ने का कारण बन सकती है।
- ऐसे में बायोटिन का उपयोग बालों को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।
- बच्चों पर किए गए कुछ रिसर्च के अनुसार बायोटिन बालों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए उपयोगी पाया गया है।
- हालांकि, इसका असर वयस्कों पर कितना प्रभावी हो सकता है,
- इस बारे में अभी और शोध की आवश्यकता है ।
4. अंडा – Egg
- बाल लंबे करने के उपाय के तौर पर एक अंडा
- कच्चे अंडे को फेंटकर बालों में लगा लें।
- फिर थोड़ी देर बाद शैंपू से धो लें।
- बालों को जल्दी बढ़ाने के उपाय के लिए अंडा एक आसान और असरदार विकल्प हो सकता है। बाल बढ़ाये
- शोध के अनुसार, अंडे की जर्दी को महिलाओं के बालों के विकास में लाभकारी पाया गया है।
- दरसअल, अंडे में मौजूद पेप्टाइड (peptides) बालों के ग्रोथ में सहायक हो सकता है ।
- इस आधार पर कहा जा सकता है कि बालों को लंबा करने का उपाय के लिए अंडे का उपयोग लाभकारी हो सकता है।
5. एलोवेरा जेल – Alovera
- एक या दो एलोवेरा स्टिक
- एलोवेरा को काटकर उसके अंदर का द्रव या जेल निकाल लें
- उसे अपने बालों में लगाएं।
- जेल लगाने के एक घंटे बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें।
- सेहत के लिए एलोवेरा जेल के फायदे कई हैं,
- लेकिन साथ ही यह बालों के लिए भी उपयोगी हो सकता है।
- एलोवेरा जेल बालों के डैमेज होने, बालों के झड़ने व डैंड्रफ जैसी समस्याओं के लिए उपयोगी हो सकता है।
- एलोवेरा जेल का उपयोग कई वर्षों से घरेलू नुस्खे के तौर पर किया जा रहा है।
- बाल बढ़ाने के घरेलू नुस्खे में इसे ऑलिव ऑयल, बादाम तेल और कैस्टर ऑयल के साथ भी उपयोग किया जा सकता है ।
- अगर अब कोई आपसे यह पूछे कि बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं, तो इसका जवाब है एलोवेरा जेल।
6. करी पत्ते – Curry Leaves
- एक कटोरा करी पत्ता
- आधा कप नारियल तेल
- करी पत्तों को नारियल के तेल में गर्म करें।
- फिर पत्तों को छानकर तेल को ठंडा होने दें।
- इस तेल से अपने बालों की जड़ों में मालिश करें।
- मालिश के एक घंटे बाद बालों को धो लें।
- करी पत्ता न सिर्फ सब्जी का स्वाद बढ़ाता है,
- बल्कि बाल बढ़ाने के घरेलू नुस्खे के तौर पर भी करी पत्ता लाभकारी हो सकता है।
- बालों के लिए करी पत्ता के फायदे कई सारे हैं। बाल बढ़ाये
- करी पत्ता बालों के लिए एक टॉनिक की तरह काम कर बालों को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।
- यह एक उपयोगी घरेलू उपचार हो सकता है।
- इसका उपयोग बालों की ग्रोथ के साथ-साथ बालों के रंग को बरकरार रखने में भी मदद कर सकता है।
- करी पत्ता का उपयोग असमय सफेद बालों के जोखिम से भी बचाव कर सकता है।
7. नारियल तेल – Coconut Oil
- बाल लंबे करने के उपाय के लिए जरूरत के अनुसार नारियल तेल
- रात को सोने से पहले नारियल तेल से बालों और स्कैल्प की मालिश करें।
- फिर अगली सुबह बाल धो लें।
- बाल बढ़ाने के घरेलू नुस्खे में बालों पर नियमित रूप से तेल लगाना लाभकारी हो सकता है।
- तेल लगाने से बालों का टूटना काफी हद तक कम हो सकता है।
- एक स्टडी के अनुसार, नारियल तेल का उपयोग बालों से प्रोटीन लॉस की समस्या को कम कर सकता है।
- यह बालों के शाफ्ट में गहराई तक जाकर, बालों को स्वस्थ बना सकता है।
- साथ ही इसमें फैटी एसिड होता है,
- जो बालों के लिए लाभकारी होता है।
- नारियल तेल में बालों को सुरक्षित रखने का भी गुण है।
- कई हेयर केयर प्रोडक्ट्स में भी नारियल तेल का उपयोग किया जाता रहा है,
- जो बालों के विकास में मददगार हो सकते हैं।
- इसलिए, अगर मन में सवाल आए कि हेयर ग्रोथ के लिए क्या करें,
- तो नारियल तेल या नारियल तेल युक्त हेयर प्रोडक्ट का उपयोग करें।
8. लहसुन – Garlic
- लहसुन की एक या दो कलियां
- एक या दो चम्मच शहद
- लहसुन की कलियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर उसे शहद में मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं।
- आधे से एक घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें।
- सेहत के लिए लहसुन के फायदे तो हैं ही, साथ ही बालों के लिए भी लहसुन फायदेमंद हो सकता है।
- लहसुन का जेल और बेटामेथासोन वैलेरेट (Betamethasone Valerate- स्टेरॉइड दवा) का मिश्रण एलोपेशिया एरेटा के लिए थेरेपी की तरह काम कर सकता है।
- इस तथ्य की पुष्टि NCBI की साइट पर उपलब्ध एक शोध से होती है ।
- हालांकि, बालों के विकास में यह कितना सहायक हो सकता है,
- इस बारे में अभी और स्टडी की जरूरत है।
9. मेंहदी – Henna
सामग्री:- एक कप मेंहदी पाउडर
- दही
- मेंहदी पाउडर को दही में मिलाकर उसका पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को बालों में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- पेस्ट सूखने के बाद बालों को शैंपू से धो लें।
- बालों को प्राकृतिक तरीके से कलर करना हो या कंडीशन करना हो, मेहंदी सस्ता और असरदार घरेलू तरीका है।
- इसके अलावा, मेंहदी बालों के विकास में भी सहायक हो सकती है।
- एक रिसर्च के अनुसार, टेलोजेन एफ्लुवियम (Telogen effluvium-बाल झड़ने की समस्या) में हिना लोशन का उपयोग प्रभावकारी पाया गया है।
- ऐसे में मेहंदी का उपयोग बालों के ग्रोथ और स्कैल्प के लिए उपयोगी हो सकता है।
- बाल बढ़ाने के घरेलू नुस्खे के तौर पर मेहंदी एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
- हो सके तो बाल बढ़ाने के घरेलू नुस्खे के लिए बाजार में बिकने वाले मेंहदी पाउडर के बजाय मेंहदी के पत्तों को खुद पीसकर पेस्ट बनाने के लिए इस्तेमाल करें।
- अगर मेंहदी के पत्ते न मिलें, तो अच्छी क्वालिटी वाले मेंहदी पाउडर का ही इस्तेमाल करें।
- साथ ही यह नुस्खा आजमाने से पहले, थोड़ी-सी मेंहदी और दही का पेस्ट अपने बालों में लगाकर देखें।
- एलर्जी का कोई भी लक्षण (जैसे कि जलन या खुजली) महसूस होने पर इसे इस्तेमाल न करें।
10. दही – Curd
- एक कटोरा करी पत्ता
- एक कप दही
- करी पत्ते को पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को दही में मिलाएं।
- फिर इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं।
- थोड़ी देर लगा रहने के बाद शैंपू कर लें।
- दही को प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत माना गया है।
- साथ ही यह बालों के विकास में भी मददगार हो सकता है।
- चूहों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि यह स्किन के नीचे रोम (subcuticular follicles) की संख्या में वृद्धि करता है,
- जिससे उनके फर में वृद्धि होती है।
- ऐसे में इस स्टडी के आधार पर कहा जा सकता है कि यह मनुष्यों के बाल के विकास में सहायक हो सकता है।
- फिलहाल, यह शोध सिर्फ जानवरों पर किया गया है।
- इसलिए, अनुमान के तौर पर ही कहा जा सकता है कि दही बालाें के लिए लाभकारी है।
- इसलिए, बाल लंबे और घने करने के उपाय के तौर पर और डैंड्रफ को कम करने के लिए दही का इस्तेमाल किया जा सकता है।
11. सरसों – Mustard
सामग्री:- आवश्यकतानुसार सरसों का तेल
- रात को सोने से पहले बालों में सरसों के तेल से मालिश करें।
- अगली सुबह बाल शैंपू कर लें।
- सरसों के तेल का उपयोग कई सालों से घरेलू उपचार के तौर पर किया जा रहा है।
- इसे स्कैल्प और बालों के लिए लाभकारी माना जाता रहा है।
- इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा 3 व 6 फैटी एसिड के साथ-साथ एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
- ये गुण डैंड्रफ की समस्या से राहत दिलाकर स्कैल्प को स्वस्थ बना सकते हैं।
- हालांकि, ये सीधे तौर पर बालों के विकास में कितना सहायक हो सकते हैं,
- इसके लिए अभी और शोध की जरूरत है।
- इतना जरूर है कि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए सरसों के तेल का उपयोग किया जा सकता है।
- इसलिए, बालों को लंबे करने के उपाय या बाल बढ़ाने के नुस्खे के तौर पर यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
12. ग्रीन टी – Green Tea
सामग्री:- एक से दो ग्रीन टी बैग्स
- एक मग पानी
- उबलते पानी में ग्रीन टी बैग्स को डालें।
- अब इसे कुछ मिनट के लिए पानी में भीगने दें।
- उसके बाद ग्रीन टी बैग्स को निकालकर पानी को ठंडा होने दें।
- जब पानी ठंडा हो जाए, तो शैंपू से बाल धोने के बाद ग्रीन टी युक्त पानी से बालों को धो लें।
- ग्रीन टी के फायदे सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी हैं। बाल बढ़ाये
- ग्रीन टी पॉलीफेनॉल्स से भरपूर होती है,
- जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है।
- शोध में पाया गया है कि ग्रीन टी में मौजूद ईजीसीजी (EGCG) एलोपेशिया के उपचार में सहायक हो सकता है।
- यह पॉलीफेनोल फॉलिकल्स में बालों के विकास में सहायक हो सकता है।
- ऐसे में बालों को लंबा करने का उपाय के तौर पर ग्रीन टी का उपयोग या सेवन फायदेमंद हो सकता है।
13. रोजमेरी तेल – Rosemary Oil
सामग्री:- दो से तीन बूंद रोजमेरी ऑयल
- आधा से एक कप कोई भी कैर्रिएर ऑयल (नारियल तेल, ऑलिव ऑयल, बादाम तेल)
- रोजमेरी तेल को कैर्रिएर ऑयल में मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
- कुछ घंटों बाद बाल को शैंपू से धो लें।
- रोजमेरी ऑयल भी बालों को लंबा करने का घरेलू उपाय हो सकता है। बाल बढ़ाये
- इसे साबित करने के लिए चूहों पर अध्ययन किया गया।
- इस अध्ययन में पाया गया कि रोजमेरी तेल बालों के विकास में मदद कर सकता है।
- ऐसे में ट्रायल के तौर पर बालों को बढ़ाने के लिए रोजमेरी तेल का उपयोग किया जा सकता है।
- यह बाल बढ़ाने का तरीका आसान और उपयोगी हो सकता है।
14. आंवला – Amla
सामग्री:- दो चम्मच आंवला पाउडर या आंवले का रस
- दो चम्मच नींबू का रस
- आंवला पाउडर या आंवले के रस को नींबू के रस के साथ मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
- इस मिश्रण को अपने बालों में लगाकर कुछ देर सूखने दें।
- इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो दें।
- आंवले का उपयोग वर्षों से औषधि के रूप में किया जाता रहा है।
- बालों के लिए आंवला टॉनिक की तरह होता है,
- जो बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ नए बालों के विकास में भी सहायक हो सकता है।
- इतना ही नहीं यह वक्त से पहले बालों के सफेद होने के जोखिम को भी कम कर सकता है।
- आंवले का उपयोग कई हेयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता रहा है।
- इसलिए, अगर आप यह सोच रहे हैं कि हेयर ग्रोथ के लिए क्या करें, तो बस आंवले के तेल का उपयोग करें।
15. कॉफी – Coffee
सामग्री:- एक से दो चम्मच कॉफी पाउडर
- कॉफी पाउडर को स्कैल्प पर हल्के-हल्के से रगड़ कर लगाएं।
- थोड़ी देर रहने दें फिर शैंपू से धो लें।
- कैफीन कॉफी का एक प्रमुख घटक है।
- रिसर्च से पता चलता है कि कैफीन बालों के शाफ्ट की वृद्धि में सहायक होकर बालों के विकास में मदद कर सकता है।
- ऐसे में गंजेपन और बालों के पतले होने की समस्या के जोखिम से बचाव हो सकता है।
- तेजी से बाल बढ़ाने के उपाय के लिए कॉफी का सेवन भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
16. फिश ऑयल/मछली का तेल – Fish oil
- मछली का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड से समृद्ध होता है,
- जो बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। बाल बढ़ाये
- मछली के तेल के सप्लीमेंट में डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड (डीएचए) होता है,
- जो स्कैल्प की त्वचा में कोशिकाओं पर असर कर बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
- यह बालों के पतले होने और गंजेपन के प्रभाव पर भी असरदार हो सकता है।
- इसके अलावा, फिश ऑयल ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी भरपूर होता है,
- जिसके सेवन से बाल घने और मजबूत हो सकते हैं।
- फिश ऑयल के उपयोग से पहले इसकी खुराक के बारे में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
17. जिरेनियम ऑयल – Geranium oil
सामग्री:- एक बूंद जिरेनियम ऑयल
- अपने पसंद की कोई कैर्रिएर ऑयल
- जिरेनियम ऑयल और कैर्रिएर ऑयल को मिला लें।
- अब इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों में लगाएं।
- चूहों पर किए गए रिसर्च के आधार पर जिरेनियम ऑयल का उपयोग चूहों में बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए असरदार पाया गया है। बाल बढ़ाये
- फिलहाल, यह शोध जानवरों पर किया गया है।
- इसलिए, बालों के लिए घरेलू नुस्खे के तौर पर जिरेनियम तेल का उपयोग करने से पहले विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।
18. चावल का पानी – Rice water
सामग्री:- आधा कप चावल
- पानी
- 15-20 मिनट के लिए चावल को पानी में भिगोकर रखें और फिर चावल के पानी को छान लें।
- इसके बाद चावल के पानी से अपने बालों और बालों की जड़ों में मालिश करें।
- मालिश खत्म करने के थोड़ी देर बाद शैंपू से अपने बाल धो लें।
- चाहें तो बालों पर मांड का पानी भी ठंडा कर उपयोग कर सकते हैं।
- बालों के लिए चावल के पानी के उपयोग की बात करें, तो इस बारे में वैज्ञानिक प्रमाण की कमी है कि कैसे चावल का पानी बालों के विकास में मदद कर सकता है। बाल बढ़ाये
- कहा जाता है कि चीन के एक गांव में एक कबीला है,
- जो वर्षों से चावल के पानी का उपयोग बालों पर करता आ रहा है।
- बालों को लेकर यहां की महिलाओं ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तक बनाया है।
- ऐसे में वैज्ञानिक तरीके से तो इसकी कुछ खास पुष्टि नहीं हुई है,
- लेकिन अनुभव के आधार पर चावल के पानी को बालों के लिए उपयोगी माना जा सकता है।
- इसलिए, बालों को कैसे बढ़ाएं का जवाब चावल के पानी में छुपा है।
19. हिबिस्कस या गुड़हल के फूल – Hibiscus or jaggery
सामग्री:- 8 गुड़हल के फूल
- दो से तीन चम्मच आंवला पाउडर
- सबसे गुड़हल के फूलों को पीस लें
- अब गुड़हल के फूल के पेस्ट को आंवला पाउडर में मिलाएं और उसमें थोड़ा पानी भी मिलाएं ताकि पेस्ट तैयार हो जाए।
- अब इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
- इसे करीब आधे घंटे तक बालों पर लगा रहने दें।
- फिर बालों को गुनगुने पानी से धोकर शैंपू कर लें।
- बालों के लिए गुड़हल के फूल लाभकारी हो सकते हैं। बाल बढ़ाये
- दरअसल, हिबिस्कस में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन-बी1, राइबोफ्लेविन, नियासिन और विटामिन-सी जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं,
- जो बालों को घना मजबूत बनाने के साथ-साथ बालों के विकास में भी मददगार साबित हो सकते हैं।
- यह वक्त से पहले बालों के सफेद होने की समस्या को भी कम कर सकता है।
- यह बाल बढ़ाने का तरीका काफी असरदार हो सकता है।
20. केला – Banana
सामग्री:- दो पके हुए केले एक चम्मच जैतून का तेल
- एक चम्मच नारियल तेल
- एक चम्मच शहद
- सारी सामग्रियों को एक कटोरे में मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद तैयार हुए पेस्ट को अपने बालों पर अच्छी तरह से लगा लें।
- फिर 10-15 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें।
- बालों के लिए घरेलू नुस्खे में केला भी शामिल है। बाल बढ़ाये
- केला स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों के लिए भी लाभकारी हो सकता है।
- केला पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट व विटामिन-के गुणों से भरपूर है,
- जो स्कैल्प और बालों को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।
- बालों में चमक लाना हो, बालों की मजबूती बढ़ानी हो या बालों को कंडीशन करना हो,
- केला एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- तो बाल जल्दी कैसे बढ़ाएं, इस सवाल का जवाब है केले का पैक लगाएं या केला खाएं।
ऊपर बताए गए बाल बढ़ाने के उपाय में मौजूद किसी भी सामग्री से अगर एलर्जी हो,
तो उसका उपयोग न करें।
बेहतर है उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।