बर्फ लगाने के चेहरे पर फायदे?चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं?

0
258
बर्फ लगाने के चेहरे पर फायदे?बर्फ लगाने से क्या होगा चेहरे पर?

ग      र्मियों में बर्फ का छोटा-सा टुकड़ा जादू की तरह काम करता है। यह न सिर्फ आपको ठंडक देता है, बल्कि आपकी त्वचा और चेहरे के लिए Beneficial भी है। यकीन मानिए बर्फ के फायदे अनेक हैं। चाहे आप पिंपल की समस्या से परेशान हों या आप गर्मी के मौसम में अपने मेकअप को पिघलने से बचाना चाहते हों, बर्फ इन सभी परेशानियों से राहत दिलाता है । चलिए विस्तार में चर्चा करते है।

क्या चेहरे पर बर्फ रगड़ना सही है?

  • व्यस्त दिनचर्या के बाद चेहरे पर बर्फ रगड़ने से आपको न सिर्फ ठंडक का एहसास देगा.
  • बल्कि आप तरोताजा भी महसूस करेंगे। बर्फ रगड़ने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है.
  • जिससे निखार आता है। इतना ही नहीं बर्फ से आइस फेशियल भी किया जा सकता है।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक प्रचलित कोरियाई ब्यूटी ट्रेंड है।
  • इस ट्रेंड ने दुनिया भर में सौंदर्य के प्रति लोगों को जागरूक कर चेहरे पर बर्फ रगड़ने के लिए प्रेरित किया है।

1. बर्फ से चमकती त्वचा

  • खूबसूरत और चमकदार चेहरे की चाहत हर किसी को होती है.
  • लेकिन धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है।
  • ऐसे में लोग तरह-तरह की क्रीम और लोशन लगाते हैं, जिसका असर सिर्फ कुछ समय तक ही रहता है।
  • ऐसे में कई बार लोग घरेलू उपाय भी करते हैं, लेकिन वक्त की कमी के चलते इसे नियमित नहीं रख पाते।
  • इस स्थिति में बर्फ का टुकड़ा उपयोगी साबित हो सकता है। बर्फ से चेहरे की मालिश काफी फायदेमंद होती है।
  • इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और चेहरे में चमक आती है।
  • चेहरे पर बर्फ रगड़ने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं.
  • जो शुरू में आपकी त्वचा में रक्त के प्रवाह को कम करती हैं।
  • उसे संतुलित करने के लिए शरीर आपके चेहरे पर अधिक रक्त संचार करना शुरू कर देता है.
  • जिससे आपका चेहरा खिला-खिला और चमकदार नजर आता है।

बर्फ लगाने के चेहरे पर फायदे?चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं?

2. उत्पादों को अवशोषित करने का गुण बर्फ से

  • आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन यह सच है कि अगर आप अपनी त्वचा पर
  • Night Cream या कोई Serum लगाने के बाद बर्फ रगड़ते हैं.
  • तो क्रीम आपकी त्वचा में अच्छे से अवशोषित हो जाएगी।
  • बर्फ आपके चेहरे पर कोशिकाओं को संकुचित करती है
  • और आपकी त्वचा पर खींचने का प्रभाव बनता है.
  • जो बदले में आपके चेहरे पर लगी हुई किसी भी तरह की क्रीम
  • या लोशन को अच्छे से अवशोषित कर लेता है।

3. डार्क सर्कल होते हैं कम बर्फ से

  • आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स अच्छे खासे खूबसूरत चेहरे पर दाग की तरह होते हैं।
  • नींद पूरी न होना, तनाव, पोषण की कमी और कई अन्य कारणों से यह परेशानी होती है।
  • हालांकि, कई महिलाएं इसे Makeup और पुरुष spectacles पहनकर ढक लेते हैं.
  • लेकिन इनका उपचार न करने पर यह हमेशा के लिए आपके चेहरे का हिस्सा बन जाते हैं।
  • ऐसे में अगर आप अपनी व्यस्त जिंदगी में थोड़ा-सा वक्त निकालकर अपनी आंखों के नीचे बर्फ लगाएं.
  • तो आपको इससे छुटकारा मिल सकता है।
  • यह आइस क्यूब थोड़ा-सा अलग होता है और इसके लिए आपको बस आसान घरेलू उपाय करना होगा।
  • पहले आप थोड़ा-सा गुलाब जल उबालें और इसमें खीरे का रस मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को फ्रीजर में रखकर जमाएं और फिर इस आइस क्यूब को अपने आंखों के नीचे लगाएं।
  • आपको इसका परिणाम रातोंरात नहीं मिलेगा। इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है.
  • क्योंकि यह धीरे-धीरे काम करता है। आपको अच्छे परिणाम के लिए कुछ दिनों तक इस प्रक्रिया को दोहराना होगा।

बर्फ लगाने के चेहरे पर फायदे?चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं?

4. मुहांसे और झूरियो को दूर करे

  • पिंपल बिन बुलाए मेहमान की तरह चेहरे पर आ सकते हैं।
  • चेहरे की रोनक बिगाड़ने के लिए एक पिंपल ही पर्याप्त है।
  • ऐसे में छोटा-सा बर्फ का टुकड़ा आपके पिंपल की समस्या को दूर कर सकता है।
  • जब आप अपने चेहरे पर आइस क्यूब लगाएंगे
  • तो यह आपके चेहरे पर तेल उत्पादन को कम करने में मदद करता है।
  • जिस कारण Acne का निकलना कम होगा।
  • साथ ही यह मुंहासों के कारण होने वाली फुंसियों और सूजन को ठीक करने में भी मदद करता है।

5. आंखों के नीचे सूजन के लिए

  • कई बार घंटों काम करने से, ठीक से न सोने और कई अन्य कारणों से आंखों के नीचे सूजन की समस्या होने लगती है।
  • इससे आपके पूरे चेहरे की रोनक प्रभावित होती है और पर्सनालिटी पर भी असर पड़ता है।
  • कई बार आंखों के नीचे अत्यधिक तरल पदार्थ के जमाव से भी ऐसा होता है।
  • इसके लिए अगर Ice cube का उपयोग किया जाए, तो सूजन काफी हद तक कम हो सकती है।
  • आप इसे अपने आंखों के कोने से आइब्रो तक और आंखों के नीचे सर्कुलर मोशन में लगाएं,
  • इसके नियमित इस्तेमाल से सूजन कम होने लगेगी।

6. त्वचा के छिद्रों को हटाने में सहायक

  • आपके चेहरे में कई छिद्र होते हैं, जो प्राकृतिक तेल और पसीने को छोड़ते हैं।
  • इस प्रकार ये त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं।
  • वहीं, अगर इन छिद्रों में गंदगी जमा हो जाती है, तो ये फुंसियों और मुंहासे का कारण बनते हैं।
  • इसलिए, मुंह धोने के बाद अपने चेहरे पर आइस क्यूब जरूर रगड़ें।
  • बर्फ लगाने से ये छिद्र सिकुड़ जाते हैं, जिससे इनमें गंदगी जमा नहीं हो पाती और चेहरा साफ रहता है।

7. मेकअप या फाउंडेशन दिखता है अच्छा

  • शायद ही कोई महिला होगी, जो मेकअप न करे।
  • किसी को ज्यादा मेकअप करना पसंद होता है.
  • तो किसी को कम। दोनों ही मायने में महिलाएं चाहती हैं कि उनका मेकअप दिनभर टिका रहे।
  • हालांकि, गर्मी के मौसम में ऐसा होना मुश्किल होता है.
  • लेकिन मेकअप या फाउंडेशन से पहले चेहरे पर एक आइस क्यूब रगड़ लेने से मेकअप न सिर्फ अच्छा लगेगा.
  • बल्कि लंबे समय तक टिका रहेगा।

बर्फ लगाने के चेहरे पर फायदे?चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं?

8. झुर्रियां होती हैं कम बर्फ से

  • उम्र के साथ-साथ झुर्रियां होना आम बात है.
  • लेकिन कई बार उम्र से पहले भी झुर्रियां नजर आने लगती हैं।
  • हालांकि, आप उम्र और झुर्रियों को रोक तो नहीं सकते,
  • लेकिन उनके प्रभाव को नियंत्रित जरूर कर सकते हैं।
  • चेहरे पर बर्फ का टुकड़ा लगाने से झुर्रियों और उम्र बढ़ने के संकेतों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
  • इससे न सिर्फ झुर्रियां कम होंगी, बल्कि नई लाइने भी बनना बंद हो जाती हैं।
  • आप इसे ज़रूर Try करे यह सच में काम करता है.

9. मुलायम होंठ

  • मौसम का रुख जब भी बदलता है, तो उसका असर हाथ-पैरों की त्वचा के साथ-साथ होंठों पर भी पड़ता है।
  • चेहरा चाहे कितना भी खिला-खिला हो, लेकिन होंठ फटे हों, तो इसका असर चेहरे पर भी दिखता है।
  • कभी-कभी तो होंठों में सूजन आने या फटने से खून तक निकलने लगता है।
  • अगर आपको भी यह समस्या है, तो आइस क्यूब अच्छा और आसान विकल्प है।
  • अगर आप अपने होंठों पर बर्फ लगाएंगे, तो यह न सिर्फ होंठों को फटने से रोकेगा,
  • बल्कि सूजन भी कम करेगा।
  • अपनी त्वचा और होंठों को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना न भूलें।

बर्फ लगाने के चेहरे पर फायदे?चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं?

10.घमौरियों से छुटकारा

  • गर्मी के मौसम में हीट रैशेज यानी घमौरियां होना आम बात है।
  • जिसे यह समस्या होती है, वो इससे होने वाली जलन, दर्द और खुजली से पूरी तरह से अवगत होता है।
  • ऐसे में कई बार तरह-तरह के लोशन या पाउडर लगाने के बाद भी घमौरियां ठीक नहीं होती हैं।
  • इस स्थिति में बर्फ काफी अच्छा प्राकृतिक उपाय है।
  • बर्फ को एक सूती कपड़े में लपेटें और प्रभावित जगह पर रगड़ें।
  • यह सूजन से राहत देता है, जलन को कम करता है और रैशेज को ठीक करता है।

11. सनबर्न से राहत

  • गर्मियों में सूरज की तेज और हानिकारक किरणों से सनबर्न होना एक आम बात है।
  • इससे कई बार त्वचा काली पड़ने लगती है।
  • साथ ही त्वचा रूखी-बेजान हो जाती है और फोड़े-फुंसियां तक हो जाती हैं।
  • कभी-कभी तो सन प्रोटेक्शन लोशन भी इन पर असर नहीं कर पाते।
  • ऐसे में बर्फ का एक छोटा-सा टुकड़ा जादू की तरह काम कर सकता है।
  • जब आप बर्फ को सनबर्न प्रभावित त्वचा पर लगाएंगे,
  • तो यह सूजन या त्वचा पर होने वाले लाल चक्कतों को कम कर सकता है।
  • हालांकि, इसके नियमित उपयोग से आप सनबर्न को धीरे-धीरे ठीक होते भी देख सकते हैं।

12. त्वचा से तेल कम होता है 

  • तैलीय त्वचा होना अपने आप में एक परेशानी है.
  • और जब त्वचा अत्यधिक तैलीय हो जाए, तब तो समस्या और बढ़ जाती है।
  • तैलीय त्वचा के कारण कील-मुहांसों की आशंका बढ़ जाती है।
  • ऐसे में अगर बर्फ का टुकड़ा आप अपने चेहरे पर रगड़ेंगे,
  • तो इससे त्वचा में तेल बनाने वाले छिद्र सिकुड़ जाते हैं,
  • जिससे त्वचा पर जमा जरूरत से ज्यादा तेल साफ हो जाता है।

13. ट्वीजिंग से होने वाले सूजन से राहत

  • कई बार ऐसा होता है कि आप भौहों को सही आकार देने के लिए ब्यूटी पार्लर नहीं जा पाती हैं।
  • ऐसे में आप घर में ही ट्वीजिंग का सहारा लेती हैं.
  • लेकिन इससे होने वाला दर्द सिर्फ एक महिला ही समझ सकती है।
  • अच्छा दिखने के लिए इस दर्द को झेलना आसान नहीं होता.
  • लेकिन अब बर्फ की मदद से आप इस दर्द से राहत पा सकती हैं।
  • ट्वीजिंग के बाद आप उस जगह पर बर्फ रगड़ें, जिससे आपका दर्द भी कम होगा और सूजन भी।

14. त्वचा को एक्सफोलिएट करता है बर्फ

  • जब त्वचा को एक्सफोलिएट करने की बात आए,
  • तो बाजार में उपलब्ध एक्सफोलिएटर से बेहतर है कि आप प्राकृतिक एक्सफोलिएटर और शुद्ध विधि का चुनाव करें।
  • आप दूध से आइस क्यूब बनाकर अपने चेहरे को प्राकृतिक तरीके से एक्सफोलिएट कर सकते हैं।
  • दूध के आइस क्यूब से अपना चेहरा रगड़ें,
  • दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो सभी मृत त्वचा कोशिकाओं को साफ करने में मदद करता है,
  • जबकि आइस क्यूब आपकी त्वचा पर निखार लाता है
  • और आपकी त्वचा की प्राकृतिक चमक को बरकरार रखता है।

15. प्राकृतिक मेकअप की तरह काम करता है बर्फ

  • अगर आपको जल्द ही किसी पार्टी में जाना है और आपके पास मेकअप करने का वक्त नहीं है.
  • तो आप क्या करेंगे? इसमें ज्यादा सोचने की बात ही नहीं है.
  • क्योंकि बर्फ का एक टुकड़ा ही आपके मेकअप की कमी को पूरा कर देगा।
  • आपको बस कुछ मिनट चाहिए होंगे और आपका मेकअप पूरा हो जाएगा।
  • अपने चेहरे पर कुछ मिनट के लिए बर्फ का टुकड़ा रगड़ें।
  • यह आइस थेरेपी आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करके,
  • उसे जवां और चमकदार बनाती है।

अब जब आप चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे जान ही गए हैं, तो वक्त है इसे आज़माने का। इसमें कोई शक नहीं है कि सिर्फ बर्फ के टुकड़े लगाने से आपके चेहरे को कई समस्यायों से छुटकारा मिल सकता है। अगर इसे कुछ जड़ी बूटियों और सामग्रियों के साथ मिलाकर उपयोग किया जाए, तो यह और फायदेमंद साबित हो सकता है। हमने आपको कई सुझाब दिए है। इनका इस्तेमाल ज़रूर करिये और हमेशा सुन्दर बने रहिये। Thank you……….

 

Note : 

फेस पैक क्या है ?फेस पैक क्या होता है?फेस पैक किसे कहते है?

नाखून कब कटवाने चाहिए? नाखून कब काटे क्या आप जानते हैं

वजन कैसे कम करें?वजन कम करने के लिए आसान तरीके