Avocado Ke Fayde, Upyog Aur Nuksan : निरोगी काया और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषक आहार का लिया जाना बेहद जरूरी है। इस काम में फल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसकी वजह है, इनमें मौजूद पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा। वहीं, क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे भी हैं, जिन्हें सुपर फूड में शुमार किया जाता है। ऐसा ही एक फल है, एवोकाडो। यही वजह है कि एवोकाडो की गिनती विश्व के चुनिंदा लोकप्रिय फलों में होती है। इसका स्वाद थोड़ा मक्खन जैसा होता है, इसलिए इसे बटर फ्रूट भी कहा जाता है। तो आइए, Osmgyan.in के इस लेख में हम एवोकाडो क्या है और एवोकाडो के फायदे विस्तार से जानते हैं, ताकि एवोकाडो फल की उपयोगिता को हम अच्छे से समझ सकें। साथ ही यह भी जरूर ध्यान रखें कि एवोकाडो कुछ समस्याओं में राहत तो पहुंचा सकता है, लेकिन यह उनका पूर्ण उपचार नहीं है।

Point To Remember show

Avocado Kya Hai 


  • एवोकाडो को वैज्ञानिक भाषा में पर्सिया अमरीकाना कहा जाता है।
  • माना जाता है कि इस खास फल की उत्पत्ति लगभग सात हजार साल पहले दक्षिणी मैक्सिको और कोलंबिया में हुई थी।
  • यह एक बड़े आकार का बेरी की तरह दिखने वाला गूदेदार फल है.
  • जिसके बीच एक बड़ा बीज मौजूद रहता है।
  • खास बड़े आकार के कारण ही इसे एलीगेटर पियर्स के नाम से भी जाना जाता है।
  • विश्व भर में इसकी कई किस्में प्रचलित हैं, जिनमें से हास एवोकाडो सबसे लोकप्रिय है।
  • पोषक तत्वों के मामले में हास एवोकाडो सबसे खास है।
  • इसलिए, इसकी खेती विश्व के कई देशों में की जाती है।
  • लेख में आगे हम एवोकाडो के फायदे के साथ-साथ इसमें मौजूद सभी पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Avocado Ke Fayde – Benefits of Avocado in Hindi


सेहत, स्वास्थ्य और त्वचा से संबंधित एवोकाडो खाने के फायदे कई हैं। यही वजह है कि इसे एक सुपर फूड भी माना जाता है। तो आइए, लेख में आगे बढ़कर हम विस्तार से समझने का प्रयास करते हैं कि एवोकैडो के लाभ किन-किन समस्याओं में हासिल किए जा सकते हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी


Avocado Ke Fayde, Upyog Aur Nuksan

  • हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने और हृदय रोग से संबंधित जोखिम से राहत पाने में एवोकाडो का सेवन काफी हद तक उपयोगी साबित हो सकता है।
  • इस बात का प्रमाण एवोकाडो पर किए गए एक शोध से मिलता है।
  • चूहों पर किए गए इस शोध में माना गया है कि एवोकाडो में बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कम करने का गुण मौजूद होता है, जो हृदय स्वास्थ के लिए सहायक है।
  • वहीं, इसमें मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ ही फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ई व के मौजूद होता है।
  • इस कारण यह शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति भी कर सकता है.
  • जिससे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
  • इस तथ्य के आधार पर यह माना जा सकता है कि एवोकाडो के फायदे हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
  • हालांकि, यह इंसानों पर कितना प्रभावी रहेगा इस संबंध में अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।

पाचन को सुधारे


Avocado Ke Fayde, Upyog Aur Nuksan

  • जैसा कि हम लेख में पहले ही बता चुके हैं कि एवोकाडो में अन्य जरूरी पोषक तत्वों के साथ ही भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है।
  • इसी फाइबर की मौजूदगी के कारण एवोकाडो पाचन प्रक्रिया को सुधारने में भी सहायक साबित हो सकता है।
  • यह बात एवोकाडो से संबंधित एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) के एक शोध से स्पष्ट होती है।
  • शोध में माना गया है कि एवोकाडो में मौजूद फाइबर आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम करता है, जो पाचन में सहायक होते हैं।
  • यही वजह है कि सीधे तौर पर एवोकाडो में मौजूद फाइबर को पाचन स्वास्थ के लिए उपयोगी माना जा सकता है।

वजन कम करने में मददगार


Avocado Ke Fayde, Upyog Aur Nuksan

  • बढ़े हुए वजन को कम करने का प्रयास करने वाले लोगों के लिए भी एवोकाडो के फायदे उपयोगी साबित हो सकते हैं।
  • एवोकाडो से जुड़े एनसीबीआई के एक शोध से यह बात साफ होती है।
  • शोध में जिक्र मिलता है कि एवोकाडो में कम कैलोरी होती है.
  • जिससे इसका वजन को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है।
  • वहीं, इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत करने के साथ वसा के अवशोषण को कम करने का काम कर सकता है।
  • इसके अलावा, इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (MUFA) फैट को कम करने में मदद कर सकता है।
  • इससे बढ़े हुए वजन को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है ।
  • इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि वजन कम करने के उपाय में एवोकाडो फल उपयोगी साबित हो सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए


  • आंखों के लिए भी एवोकैडो के लाभ देखे जा सकते हैं।
  • दरअसल, एवोकाडो ल्यूटिन और जेक्सैथिन जैसे कैरोटीनॉयड से समृद्ध होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने का काम कर सकते हैं।
  • वहीं, ल्यूटिन उम्र के साथ नजर संबंधी समस्या को कम करने का भी काम कर सकता है।
  • इस बात का साफ जिक्र एवोकाडो से संबंधित दो अलग-अलग शोध में भी किया गया है ।
  • इसके अलावा, यह फल विटामिन-ई से भी समृद्ध होता है, जो आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी तत्व है।
  • इन तथ्यों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आंखों के लिए आहार में एवोकाडो फल सहायक हो सकता है।

कैंसर के जोखिम को कम करे


  • कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए भी एवोकाडो का सेवन किया जा सकता है।
  • चार अलग-अलग शोधों में इस बात को स्वीकार किया गया है।
  • एक शोध के मुताबिक एवोकाडो में एवोकैटिन-बी नामक तत्व पाया जाता है।
  • यह तत्व ल्यूकेमिया स्टेम कोशिकाओं से लड़ने का काम कर सकता है, जो कैंसर का कारण बन सकती हैं ।
  • वहीं, एक अन्य अध्ययन के अनुसार एवोकाडो प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक सकता है।
  • इसके लिए इस फल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइटोकेमिकल्स सहायक हो सकते हैं।
  • दूसरी ओर यह भी माना गया है कि एवोकाडो में मौजूद यह फाइटोकेमिकल्स अकेले ही कैंसर कोशिकाओं के पनपने के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकते हैं।
  • इसके अलावा, एवोकाडो से जुड़ा एक अध्ययन यह भी बताता है कि इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स मुख्य रूप से खाने की नली और आंतों के कैंसर में प्रभावी परिणाम प्रदर्शित कर सकते हैं।
  • इन सभी तथ्यों को देखते हुए यह माना जा सकता है कि एवाकाडो फल उपयोग कर कुछ हद तक कैंसर जोखिम को कम किया जा सकता है।
  • वहीं, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि कैंसर एक घातक और जानलेवा बीमारी है, जिसका डॉक्टरी इलाज अतिआवश्यक है।

मौखिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक


हड्डियों को बनाए मजबूत


  • हड्डियों के लिए भी एवोकाडो खाने के फायदे उपयोगी हैं।
  • कच्चे एवोकाडो में बोरॉन नामक मिनरल पाया जाता है, जो कैल्शियम के अवशोषण (Absorption) को बढ़ाकर हड्डियों को लाभ पहुंचा सकता है ।
  • यह खास फल विटामिन-के से भी समृद्ध होता है, जो हड्डी के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • यह पोषक तत्व ऑस्टियोप्रोटेक्टिव (हड्डियों को मजबूत करने वाला) लाभ प्रदर्शित करता है।
  • वहीं, इसमें एंटी इंफ्लामेट्री गुण भी मौजूद होता है।
  • इस गुण के कारण यह जोड़ो में दर्द और सूजन को भी कम करने में सहायक साबित हो सकता है।

लिवर स्वास्थ्य के लिए सहायक


  • लिवर स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी एवोकाडो फल उपयोगी साबित हो सकता है।
  • वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है।
  • शोध में माना गया है कि एवोकाडो नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या के जोखिमों (जैसे :- अधिक लिपिड, मुक्त कणों का प्रभाव, बढ़ा हुआ वजन और लिवर में सूजन) को दूर करने में सहायक हो सकता है।
  • इन जोखिम कारकों को नियंत्रित कर यह फल फैटी लिवर की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
  • इस तथ्य के आधार पर यह कहा जा सकता है कि एवोकाडो का सेवन कर लिवर स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

किडनी सुरक्षा के लिए उपयोगी


  • किडनी को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए भी एवोकाडो फल का उपयोग लाभदायक माना जा सकता है।
  • इस बात की पुष्टि एवाकाडो से संबंधित एक शोध से होती है।
  • शोध में माना गया है कि एवोकाडो बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद कर सकता है।
  • वहीं, बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल के कारण मुक्त कणों का प्रभाव बढ़ता है, जो किडनी को क्षति पहुंचाने का काम कर सकता है ।
  • इस कारण यह कहा जा सकता है कि एवोकाडो फल का सेवन कर मुक्त कणों के कारण होने वाली लिवर की क्षति को रोकने में मदद मिल सकती है।
  • वहीं, दूसरी ओर मादा बटेर पर किए गए एवोकाडो से संबंधित एक अन्य शोध में जिक्र मिलता है कि एवोकाडो बीज के पाउडर का सप्लीमेंट किडनी की कार्य क्षमता में सुधार कर सकता है।
  • इस आधार पर किडनी के लिए एवोकाडो बीज पाउडर को भी उपयोगी माना जा सकता है।

आर्थराइटिस में पहुंचाए आराम


  • एनसीबीआई के एक शोध में जिक्र मिलता है कि एवोकाडो और सोयाबीन ऑयल के मिश्रण का सेवन आर्थराइटिस की समस्या में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है ।
  • वहीं, दूसरी ओर विशेषज्ञों का भी मानना है कि एवोकाडो के बीज में एंटीइंफ्लामेट्री (सूजन को कम करने वाला) गुण होता है।
  • एवोकाडो के बीज का सेवन भी आर्थराइटिस के दर्द में राहत पहुंचाने का कम कर सकता है ।
  • वहीं, लेख में हम पहले ही बता चुके हैं कि एवोकाडो फल में भी सूजन को कम करने की क्षमता पाई जाती है।
  • इस आधार पर हम कह सकते हैं कि एवोकाडो फल के साथ ही इसका तेल और बीज पाउडर भी इस समस्या में सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है।

डायबिटीज को करें नियंत्रित


  • मेक्सिको के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध में माना गया है कि एवोकाडो डायबिटीज टाइप-2 में फायदेमंद हो सकता है।
  • शोध में जिक्र मिलता है कि मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड युक्त होने के कारण यह लिपिड प्रोफाइल में सुधार कर बढ़े हुए ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है ।
  • ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों के लिए एवोकाडो फल उपयोगी साबित हो सकता है।

कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करे


  • शोध में पहले ही बताया जा चुका है कि एवोकाडो लिपिड प्रोफाइल में सुधार कर सकता है.
  • जिसमें बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करना भी शामिल है।
  • इस आधार पर यह माना जा सकता है कि एवोकाडो का सेवन कर बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद मिल सकती है।

दिमागी विकास को बढ़ावा देता है


Avocado Ke Fayde, Upyog Aur Nuksan

  • अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी द्वारा दिमागी विकास से संबंधित एक शोध में माना गया है कि दिमागी विकास में एवोकाडो फल लाभदायक साबित हो सकता है।
  • दरअसल, एवोकाडो में ल्यूटिन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है.
  • जो बुद्धि के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है।
  • यही वजह है कि अन्य स्वास्थ्य लाभों के साथ ही एवोकाडो को दिमागी स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी माना का सकता है।

झुर्रियों को करे दूर


  • एवोकाडो में मौजूद एसेंशियल फैटी एसिड त्वचा पर बढ़ती उम्र के संकेतों को कम कर सकता है ।
  • वहीं एक अध्ययन के अनुसार, एवोकाडो तेल का सेवन त्वचा में कोलेजन (प्रोटीन का एक प्रकार) को बढ़ावा दे सकता है।
  • इतना ही नहीं, एवोकाडो तेल का उपयोग झुर्रियों के उपचार के साथ-साथ घाव भरने के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है।

सोराइसिस में फायदेमंद


  • एवोकाडो तेल का उपयोग कर सोरायसिस का उपचार किया जा सकता है।
  • एक अध्ययन के अनुसार, एवोकाडो तेल युक्त विटामिन-बी12 क्रीम सोरायसिस के इलाज में प्रभावी भूमिका निभा सकती है।
  • इसके अलावा, इस खास फल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड एसिड सूजन को कम कर सोरायसिस के उपचार में सहायता कर सकता है ।

बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे


  • बालों के लिए भी एवोकाडो लाभदायक माना जा सकता है।
  • इस बात की पुष्टि खरगोश पर किए गए एक शोध से होती है, जो बालों की कोशिकाओं से संबंधित है।
  • शोध में माना गया कि एवोकाडो फल में विटामिन ए, बी, बी-1, बी-2, ई और सी के साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
  • इन सभी तत्वों की मौजूदगी के कारण यह बालों के विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है ।
  • इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि बालों के लिए भी एवोकाडो उपयोगी साबित हो सकता है।
  • हालांकि, यह कितना प्रभावी होगा इस बारे में साफ तौर पर कुछ कहना थोड़ा मुश्किल है।

Avocado Ke Postic Tatva – Avocado Nutritional Value in Hindi


नीचे दिए गए चार्ट के माध्यम से हम एवोकाडो के पौष्टिक तत्वों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं ।

पोषक तत्वयूनिटमात्रा प्रति 100 ग्राम
पानीg73.23
एनर्जीKcal160
प्रोटीनg2
टोटल लिपिड (फैट)g14.66
कार्बोहाइड्रेटg8.53
फाइबर (टोटल डायट्री)g6.7
शुगरg0.66
मिनरल
कैल्शियमmg12
आयरनmg0.55
मैग्नीशियमmg29
फास्फोरसmg52
पोटेशियमmg485
सोडियमmg7
जिंकmg0.64
कॉपरmg0.19
सेलेनियमµg0.4
विटामिन
विटामिन सीmg10
थियामिनmg0.067
राइबोफ्लेविनmg0.13
नियासिनmg1.738
विटामिन बी-6mg0.257
फोलेट (डीएफई)µg81
विटामिन ए (आरएई)µg7
विटामिन ईmg2.07
विटामिन केµg21
लिपिड
फैटी एसिड (सैचुरेटेड)g2.126
फैटी एसिड (मोनोअनसैचुरेटेड)g9.799
फैटी एसिड (पॉलीअनसैचुरेटेड)g1.816

 


Avocado Ka Upyog – How to Use Avocado in Hindi


एवोकाडो एक खास फल है, जिसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है। इसका सेवन स्मूदी, ब्रेड टोस्ट, सूप या फिर अन्य डिजर्ट में डालकर किया जा सकता है। नीचे जानिए एवोकाडो कैसे खाएं –

  • सुबह नाश्ते में ब्रेड ऑमलेट के साथ एवोकाडो मिलाकर खाएं।
  • फ्रूट सलाद में एवोकाडो जोड़ सकते हैं।
  • ग्रिल ब्रेड सैंडविच में एवोकाडो को डाल सकते हैं।
  • एवोकाडो की फ्रेंच फ्राइज बनाकर भी खा सकते हैं।
  • सलाद या सैंडविच में अचार वाले एवोकाडो का उपयोग कर सकते हैं।
  • एवोकाडो आइसक्रीम भी बना सकते हैं।
  • नाश्ते के पैन केक में एवोकाडो मिलाकर भी खा सकते हैं।

Avocado Ke Nuksan – Side Effects of Avocado in Hindi


एवोकाडो एक गुणकारी फल है, जो कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है, लेकिन यह कई मायनों में नुकसानदायक भी हो सकता है। नीचे जानिए एवोकाडो के दुष्प्रभावों के बारे में –

  • कम कैलोरी के कारण यह वजन कम करने में सहायक होता है, लेकिन इसमें फैट की अच्छी मात्रा भी होती है। इसलिए, इसका अधिक सेवन वजन बढ़ाने का काम भी कर सकता है । इसलिए, मोटापे से ग्रसित लोगों को इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।
  • जिनकी त्वचा बहुत ही ज्यादा संवेदनशील है, उन्हें इसे खाने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है। 

एवोकाडो क्या है और एवोकाडो खाने के फायदे क्या हैं? इन सवालों का जवाब आपको मिल ही गया होगा। साथ ही आप यह भी अच्छी तरह समझ गए होंगे कि दैनिक आहार में इसे शामिल करना कितना उपयोगी साबित हो सकता है। तो फिर देर किस बात की, आज से ही एवोकाडो को औषधीय विकल्प के तौर पर चुनें और इस्तेमाल में लाएं। वहीं, नियमित सेवन के दौरान अगर कुछ दुष्प्रभाव नजर आएं, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। उम्मीद है कि यह लेख एक स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने में काफी हद तक मददगार साबित होगा। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. एवोकाडो ( Avocado ) फल कहाँ पाया जाता है?

रूचिरा या मक्खनफल या एवोकैडो कैरिबियाई क्षेत्र से संबंधित एक फल है।

2. एवोकैडो ( Avocado ) को हिंदी में क्या कहते हैं?

एवोकाडो को एलीगेटर नाशपाती- Alligator Pears के रूप में भी जाना जाता है, जो मुख्य रूप से मगरमच्छ के आकार और त्वचा की चमड़ी के जैसा होता है। एवोकाडो फल , एवोकाडो नामक पेड़ से आता है जो करीब ६५ (65) फुट तक लम्बा होता है।

3. एवोकाडो ( Avocado ) को कैसे खाना चाहिए?

दूध के साथ एवोकाडो का सेवन करने के लिए सबसे बढ़िया तरीका यह है कि एवोकाडो फल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इसकी स्मूदी तैयार कर लें। उसके बाद अगर आप चाहें तो उसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। ड्रिंक का सेवन करने से पुरुषों के शरीर को कई बेहतरीन फायदे मिलेंगे।

4. एवोकाडो ( Avocado ) कितने साल में फल देता है?

इसे जल्दी में न करें, नहीं तो आपके प्लांट का रूट सिस्टम अच्छी तरह से नहीं बन पाएगा। तीन से चार सालों के बाद, आप इससे फलों की आशा कर सकते हैं।

5. एवोकाडो ( Avocado ) की खेती कैसे करें?

आम तौर पर, बीजों की एवोकाडो व्यवहार्यता को बीजों को रेत में 5 डिग्री सेल्सियस (या) सूखे पीट में भंडारण करके बढ़ाया जा सकता है। एवोकैडो के फलों से लिए गए परिपक्व बीजों का उपयोग नर्सरी बेड पर या पॉलीइथाइलीन बैग में सीधी बुवाई के लिए किया जाता है। नर्सरी में छह महीने तक पौध उगाने के बाद मुख्य खेत में रोपाई की जा सकती है।

6. क्या हर रोज एवोकाडो खाना अच्छा है : Is it good to eat Avocado everyday? 

एक एवोकाडो का रोजाना सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। पिछले दो दशकों में एवोकैडो की खपत 1998 में प्रति व्यक्ति 1.5 पाउंड की औसत वार्षिक खपत से बढ़कर 2017 में 7.5 पाउंड हो गई है।

7. एवोकैडो किसे नहीं खाना चाहिए : Who should not eat avocado

एवोकाडो भले ही हर स्थिति के लिए अच्छा लगे, लेकिन सच्चाई यह है कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इससे बचना चाहिए। एवोकैडो दूध उत्पादन को कम करता है और यहां तक कि स्तन ग्रंथि को नुकसान पहुंचाने के लिए भी जाना जाता है।

8. एवोकैडो एक प्रोटीन या वसा है : Is Avocado a Protein or a Fat

हालांकि एवोकाडो तकनीकी रूप से एक फल है, पोषण की दृष्टि से इन्हें वसा का स्रोत माना जाता है। अन्य फलों के विपरीत, एवोकाडो में वसा की मात्रा बहुत अधिक होती है। वास्तव में, उनकी लगभग 77% कैलोरी वसा से आती है। एवोकैडो में ज्यादातर मोनोअनसैचुरेटेड फैट, साथ ही थोड़ी मात्रा में सैचुरेटेड फैट और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है।

9. क्या एवोकाडो से पेट की चर्बी बर्न होती है : Does Avocado Burn Belly Fat

जिन महिलाओं ने अपने दैनिक भोजन के हिस्से के रूप में एवोकाडो का सेवन किया, उनके पेट की गहरी चर्बी में कमी आई। इलिनोइस विश्वविद्यालय अर्बाना-शैंपेन और सहयोगियों के एक नए अध्ययन के अनुसार, एक दिन में एक एवोकैडो महिलाओं में पेट की चर्बी को एक स्वस्थ प्रोफ़ाइल की ओर पुनर्वितरित करने में मदद कर सकता है।

10. क्या 1 एवोकैडो एक दिन बहुत ज्यादा है : Is 1 Avocado a Day Too Much

आम तौर पर, मैं अनुशंसा करती हूं कि ½ से एक एवोकैडो एक दिन उचित है,” वह कहती हैं , वह नोट करती है कि चूंकि एवोकाडो स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड वसा का एक बहुत महत्वपूर्ण स्रोत है, वे आपको अधिक संतुष्ट करते हैं.

11. क्या एवोकाडोस रक्त के थक्कों का कारण बनता है : Do Avocado Cause Blood Clots

Warfarin (Coumadin) रक्त के थक्के को धीमा करने के लिए प्रयोग किया जाता है। एवोकैडो को वार्फरिन (कौमडिन) की प्रभावशीलता को कम करने के लिए सूचित किया गया है। वार्फरिन (कौमडिन) की प्रभावशीलता कम करने से थक्के का खतरा बढ़ सकता है।

12. क्या एवोकैडो बालों के लिए अच्छा है : Is Avocado good for hair

एवोकैडो बायोटिन का एक बड़ा स्रोत है, और इस बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन को आहार में वापस जोड़ने से बालों को अधिक स्वस्थ रूप से बढ़ने में मदद मिल सकती है। 2015 के एक अध्ययन में पाया गया कि पोटेशियम और मैग्नीशियम सहित एवोकैडो तेल में खनिज, क्यूटिकल कोशिकाओं को सील कर सकते हैं, जो बालों को चिकना और चमकदार दिखने में मदद कर सकते हैं और इसे टूटने से बचा सकते हैं।

13. एवोकैडो खाने का सबसे अच्छा समय क्या है : What’s the best time to eat avocado

आप किसी भी दिन एवोकाडो खा सकते हैं, लेकिन इसे सुबह के भोजन के साथ लेना सबसे अच्छा है। एक नए अध्ययन से पता चलता है कि एवोकाडोस चैंपियन के लिए एकदम सही नाश्ता हो सकता है। आप इसे टोस्ट या एवोकैडो स्मूदी पर एवोकैडो के रूप में ले सकते हैं। शोधकर्ताओं ने उन लोगों को देखा जिन्होंने नाश्ते के लिए या तो आधा या पूरा एवोकैडो खाया।

14. एवोकैडो आपके चेहरे पर क्या करता है : What does avocado do to your face

एवोकाडो अपने एंटीऑक्सीडेंट और खनिज सामग्री के कारण आपकी त्वचा को धीरे से एक्सफोलिएट कर सकते हैं। एवोकैडो को अपनी त्वचा पर लगाने से त्वचा के रोमछिद्र खुल सकते हैं, मृत त्वचा कोशिकाएं निकल सकती हैं और अतिरिक्त तेल निकल सकता है। इसके अलावा, एवोकैडो त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं, त्वचा की मरम्मत और कायाकल्प को बढ़ावा देते हैं.

15. क्या एवोकाडो और अंडा स्वस्थ है : Is avocado and egg healthy

अंडे और एवोकैडो का संयोजन मस्तिष्क की कोशिकाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक गुणों की एक पूरी श्रृंखला सुनिश्चित करता है। “‘अच्छा’ वसा, जिसमें यह समृद्ध है, न्यूरॉन्स को स्वस्थ रखता है। वे ग्लूकोज को चयापचय करने और मस्तिष्क गतिविधि को बढ़ावा देने में भी मदद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here