PETROL PUMP ( पेट्रोल पंप ) कैसे खोलें ?

0
270
How To Open PETROL PUMP पेट्रोल पंप कैसे खोलें
नमस्कार दोस्तों,
देश में कई लोग ऐसे है जो खुद का बिजनेस करना चाहते है और ऐसे लोगो के लिए PETROL PUMP खोलना बहुत ही बढ़िया साबित हो सकता है. तो आइये आज आपको बताते है कि आप कैसे पेट्रोल पंप का व्यवसाय शुरू कर कैसे अच्छी खासी कमाई कर सकते है। दोस्तों पेट्रोल पंप  का  व्यवसाय खाफी अच्छा साबित हो सकता है अगर आप पेट्रोल पंप अच्छी जगह खोलते है.
आज हम आपको बताएँगे की आप कैसे पेट्रोल पंप खोले जिससे आप अपना व्यवसाय आसानी से शुरू कर सके। इस आर्टिकल को पढ़कर आपको सारी प्रक्रिया समझ आ जायेगी।
दोस्तों तेल कंपनियों डीलर को 1 लीटर पेट्रोल बेचने पर 2.5 रूपए से 3 रूपए तक का कमिसन देती है और 1 PETROL PUMP पर हर दिन करीब 4 से 5 हज़ार लीटर पेट्रोल बेचा जाता है। इस हिसाब से करीब 14 से 15 हज़ार तक उनकी कमाई हो जाती है। वही डीज़ल पर उन्हें 2 से 2.5 रूपए कमीशन दिया जाता है और पेट्रोल के बराबर डीज़ल भी बिक जाता है अब आप अंदाजा लगा ही सकते ही उनकी कितनी कमाई हो जाती होगी।
How To Open PETROL PUMP पेट्रोल पंप कैसे खोलें

पेट्रोल पम्प शुरू करने के नियम :

आपकी आयु 21 वर्ष से 55 साल के बीच होनी चाहिए। आपका भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। आवेदक को न्यून्तम     10 वी पास होना चाहिए।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए क्या करना होगा :

तेल कंपनियां अख़बारों और अपने वेबसाइट में विज्ञापन जारी करती हैं उसमे बताया जाता है  की उन्हें इस लोकेशन पर PETROL PUMP खोलना है, इसमें सभी नियम, शर्तों को बताया जाता है। इन नियमों को पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति उस कंपनी की वेबसाइट पर डीलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है।

जमीन के नियम इस प्रकार है:

आपके पास प्रॉपर्टी के डाक्यूमेंट्स होने चाहिए। जिसमे प्रॉपर्टी का पता और समस्त जानकारी होनी चाहिए और प्रॉपर्टी का नक्सा भी होना चाहिए। अगर जमींन खेती की है तो उसका कन्वर्शन आपको खुद करना है, आपको इसे गैर कृषि करना होगा।

अगर आपके पास अपनी खुद की जमीन नही है तो आपको उस जमीन के मालिक से N.O.C. लेनी होगी N.O.C. मतलब     नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेटी।

अगर जमीन घर के किसी फॅमिली मेंबर के नाम पर है तब भी आप  डीलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते है। इसके लिए आपको NOC और एफिडेविट की आवश्यकता पड़ेगी। यदि खुद के नाम पर जमीन नहीं है तो लीज पर भी जमीन ली जा सकती है। इसके कागजात कंपनी को दिखाना होंगे। अगर जमीन ग्रीन बेल्ट में है तो आप PETROL PUMP के लिए अप्लाई नहीं कर सकते।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करे :

तेल कंपनियां अपनी वेबसाइट और न्यूज़ पेपर में Advertisement करती है। आपको पेट्रोल कंपनियों के वेबसाइट पर उन Advertisement को पढ़कर आप सारी जानकारी ले सकते है। और ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते है।

कितना खर्च आयेगा :

दोस्तों अगर खर्च की बात की जाये तो कुछ कहा नही जा सकता है। क्योंकि जगह के हिसाब से खर्च होता है और आप किस कंपनी का PETROL PUMP  खोल रहे है उससे भी थोड़ा फर्क पड़ता है। पर जमीन की कीमत को हटा कर 15 से 20 लाख तक का खर्चा आ सकता है। और किसी गाँव जैसे क्षेत्र में 10 से 12 लाख तक।

पेट्रोल पंप खोलने का प्रोसेस:

तेल कंपनी के Website पर विज्ञापन को देखते रहे। अख़बार में भी तेल कंपनियां विज्ञापन देती है उसको भी हमेशा चेक करते रहना चाहिए। विज्ञापन के बाद आप  सारे डाक्यूमेंट्स के साथ ऑनलाइन अप्लाई करें। दोस्तों अगर आप सेलेक्ट हो जाते है मतलब की आपकी जगह सेलेक्ट कर ली जाती है तो उसके बाद कंपनी आपसे संपर्क करेगी और आगे की प्रक्रिया बताएगी। फिर आपका इंटरव्यू लिया जाता है और फिर तब जाकर कहीं आपको लाइसेंस दिया जाता है।
दोस्तों PETROL PUMP का बिज़नेस एक बहुत ही बढ़िया और फायदेमंद बिजनेस है इसमें कोई दो राय नही है अगर अच्छी जगह पर ये खोला जाये तो.भारत में कई तेल कंपनियां जैसे  भारत पेट्रोलियम, Reliance,  , HP नया पेट्रोल पंप के लिए विज्ञापन जारी करती रहती है. बस आपको जरूरत है थोड़ा ध्यान देने की और कुछ इन्वेस्टमेंट की और आप अपना पेट्रोल पंप खोल सकते है।
दोस्तों ये आर्टिकल आपको कैसा लगा मुझे बहुत ख़ुशी होगी अगर ये जानकारी आपके थोड़े भी काम आये। धन्यवाद
Do you know: