Lehsun Se Vajan Kam Karne Ka Tarika In Hindi  : वजन कम करने के कई तरीकों के बारे में आपने सुना होगा। क्या कभी लहसुन को आजमाया है? जी हां, लहसुन को डाइट में शामिल करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। किस तरह से लहसुन वजन को नियंत्रित करने में सहायक है, जानने के लिए इस लेख को पढ़ें। यहां लहसुन से वजन कम करने से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से वैज्ञानिक प्रमाण के आधार पर दी गई है। अगर आप भी वजन कम करने की चाहत रखते हैं, तो लहसुन के उपयोग के बारे में पढ़कर इसे अपनी वेट लॉस डाइट का हिस्सा बना सकते हैं , चलिए विस्तार से बात करते है Osmgyan.in के इस लेख में.


Vajan Ghatane Mein Lehsun Kyu Faydemand Hai – Lahsun for Weight Loss in Hindi


लहसुन का उपयोग करने से वजन घटाने में कैसे मदद मिलती है, इसके बारे में हम लेख के इस भाग में समझाएंगे। आगे जानिए कि वजन कम करने में लहसुन में मौजूद कौन-से प्रभाव सहायक हो सकते हैं। बस ध्यान दें कि महज लहसुन से ही वजन कम नहीं होता है। इसके लिए संतुलित आहार और व्यायाम या योग को भी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।


एंटी ओबेसिटी प्रभाव


  • लंबे समय तक रखे हुए यानी एज किए हुए लहसुन के अर्क में एंटी ओबेसिटी प्रभाव होता है।
  • इस प्रभाव के कारण लहसुन का सेवन करके वजन को घटाया जा सकता है।
  • रिसर्च में कहा गया है कि लहसुन को डाइट में शामिल करके बढ़ा हुआ वजन कम हो सकता है.
  • लेकिन इसके साथ ही एक्सरसाइज भी की जाए, तो वजन घटाने में यह और प्रभावकारी तरीके से कार्य कर सकता है।

थर्मोजेनेसिस को बढ़ाकर


  • एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी) द्वारा पब्लिश एक रिसर्च पेपर में कहा गया है कि मोटापा कम करने में लहसुन फायदेमंद हो सकता है।
  • शोध में यह स्पष्ट किया गया है कि लहसुन शरीर में सक्रिय प्रोटीन किनेस (AMPK) की गतिविधि और थर्मोजेनेसिस यानी गर्मी उत्पादित करने वाली प्रक्रिया को बढ़ाकर वजन कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
  • साथ ही फैट सेल्स बनाने की प्रक्रिया (Adipogenesis) में शामिल जीन्स के कार्य को बाधित करके भी लहसुन वजन घटाने में मदद कर सकता है।

बर्न कैलोरी


  • लहसुन कैलोरी बर्न करके भी वजन कम करने में सहायक साबित हो सकता है।
  • बताया जाता है कि लहसुन, शरीर में एड्रेनल ग्रंथि को उत्तेजित करके एड्रेनालाइन हार्मोन को रिलिज करता है.
  • जिससे मेटाबॉलिक रेट बढ़ सकता है।
  • इससे शरीर में मौजूद वसा यानी फैट मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।
  • इसके फलस्वरूप शरीर की कैलोरी बर्न होती हैं और वजन कम हो सकता है।  

ब्लड ग्लूकोज को कम करके


  • लहसुन से संबंधित एक रिसर्च के मुताबिक, इसमें मौजूद एलिसिन कंपाउंड शरीर में वसा के रूप में जमा अतिरिक्त ग्लूकोज को कम कर सकता है।
  • इसके अलावा, लहसुन में मौजूद फ्लेवोनॉयड हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव दिखाता है.
  • जो ग्लूकोज को कम करके बढ़ते वजन को घटा सकता है।
  • इसके अलावा, अन्य शोध के दौरान 44 दिनों तक मोटे चूहों को लहसुन देने से उनमें 18.5 प्रतिशत ब्लड ग्लूकोज और वजन में 46.5 प्रतिशत कमी देखी गई।

बॉडी फैट घटाकर


  • लहसुन की मदद से नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर डिजीज (कोशिकाओं में वसा का बढ़ना) वालों के बढ़ते वजन को भी कुछ कम किया जा सकता है।
  • इससे संबंधित एक अध्ययन में पाया गया है कि लहसुन बॉडी फैट और वजन दोनों को कम कर सकता है।
  • इससे नॉन अल्कोहोलिक फैटी लीवर डिजीज से ग्रस्त लोगों की समस्या भी कुछ कम हो सकती है।
  • साथ ही यह लीवर में जमा वसा को भी कम कर सकता है।

Vajan Kam Karne Ke Liye Lehsun Ka Upyog Kaise Kare In Hindi 


लहसुन वजन घटाने के लिए कितना और किस तरह से फायदेमंद है, यह दोनों बातें आप समझ ही गए होंगे। अब लेख में आगे बढ़ते हुए वजन घटाने के लिए लहसुन का उपयोग करने के तरीकों के बारे में जानिए।

  • लहसुन को सीधे खाने में डालकर खा सकते हैं।
  • टमाटर की चटनी में भी लहसुन का उपयोग किया जा सकता है।
  • अदरक और लहसुन की चटनी बनाकर भी खा सकते हैं।
  • वजन कम करने के लिए लहसुन का उपयोग शहद के साथ भी किया जा सकता है।
  • लहसुन और नींबू को भी एक साथ मिलाकर सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
  • गार्लिक राइस बनाकर भी खा सकते हैं।
  • लहसुन से गार्लिक टी बनाकर पी सकते हैं।

Vajan Kam Karne Ke Liye Lehsun Ki Pratidin Ki Khuraak Kitni Honi Chahiye In Hindi 


  • वजन कम करने के लिए लहसुन की तकरीबन 300 mg मात्रा का सेवन किया जा सकता है।
  • वैसे यह मात्रा व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और वह कितना वजन कम करना चाहता उसके हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है।
  • ऐसे में एक बार इस संबंध में आहार विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित होगा।

 Side effect of Garlic In Hindi


अधिकतर रिसर्च में लहसुन के सेवन को सुरक्षित बताया गया है। बस गर्भवतियों और स्तनपान कराने वाली मांओं को इसका सेवन संभलकर करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, लहसुन के अधिक सेवन को लेकर ध्यान दी जाने वाली बातें कुछ इस प्रकार हैं ।

  • लहसुन खाने के बाद मुंह और शरीर से दुर्गंध आने लगती है।
  • इससे एलर्जिक रिएक्शन जैसे एलर्जिक कांटेक्ट डर्मेटाइटिस, फोटो एलर्जी आदि हो सकती है।
  • रक्तस्राव का खतरा रहता है।
  • चेहरे पर सीधे लहसुन लगाने से जलन हो सकती है।
  • कुछ दवाओं जैसे वॉरफिन का प्रभाव बढ़ सकता है।
  • लहसुन एंटी एड्स ड्रग्स के प्रभाव को कम कर सकता है।
  • पेट फूलने की समस्या और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं जैसे कब्ज, डायरिया की परेशानी, हार्ट बर्न हो सकता है।

लहसुन का सेवन करने से किस तरह वजन कम हो सकता है, यह तो इस लेख से स्पष्ट हो ही गया होगा। बेशक, लहसुन में कई ऐसे गुण व प्रभाव मौजूद हैं, जिनसे बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। लेकिन, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि सिर्फ लहसुन से ही वजन पूरी तरह घट जाएगा। इसके लिए दिनचर्या में स्वस्थ आहार को शामिल करना और शारीरिक गतिविधि करते रहना आवश्यक है। इन सबके साथ जब लहसुन को आहार में जगह दी जाती है, तो वजन घटने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। बस तो आज से ही अपनी वेट लॉस डाइट में लहसुन को भी जोड़ लें और इसके साथ ही व्यायाम करके बढ़ते वजन को नियंत्रित करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. Lehsun Khaane Se Mera Kitna Vajan Kam Ho Sakta Hai In Hindi

  • लहसुन से कितना वजन कम होगा,
  • यह आपकी डाइट और रोजाना की जाने वाली एक्सरसाइज पर निर्भर करता है।
  • सही डाइट और एक्सरसाइज के साथ लहसुन का सेवन करने से दो से तीन किलो वजन कम हो सकता है।

2. Kya Ham Roj Lehsun Kha Sakte Hai In Hindi 

हां, लहसुन को सीमित मात्रा में रोजाना आहार में शामिल किया जा सकता है।

3. Apne Pet Ko Saaf Karne Ke Liye Mein Lehsun Ka Upyog Kaise Kar Sakta Hu In Hindi 

  • लहसुन का उपयोग इसे आहार में शामिल करके किया जा सकता है।
  • इसके लिए लहसुन युक्त चावल यानी गार्लिक राइस, गार्लिक टी (लहसुन की चाय), लहसुन को पीसकर शहद के साथ उपयोग कर सकते हैं।

4. Kya Apko Lehsun Ko Khaali Pet Lena Chahiye In Hindi 

हां, लहसुन खाली पेट ले सकते हैं, लेकिन इसकी मात्रा अधिक होने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

5. Kya Lehsun Bazan Ghataane Ke Liye Istemaal Kiya Ja Sakta Hai In Hindi 

हां, वजन कम करने के लिए लहसुन का उपयोग किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here