Garam Pani ( गर्म पानी ) Se Nahane Ke Fayde In Hindi

0
78
Garam Pani ( गर्म पानी ) Se Nahane Ke Fayde In Hindi

Garam Pani ( गर्म पानी ) Se Nahane Ke Fayde In Hindi  : सुबह उठकर प्रतिदिन नहाने की आदत अच्छी मानी जाती है, लेकिन कुछ लोगों को गर्म पानी से नहाना पसंद होता है। कई बार लोगों के मन में गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान को लेकर संशय रहता है। ऐसे में Osmgyan.in पर हम गर्म पानी से नहाने के फायदे से जुड़ी विस्तृत जानकारी लेकर आए हैं। इसके अलावा, यहां गर्म पानी से नहाने के नुकसान भी बताए गए हैं।

सबसे पहले गर्म पानी से नहाने के फायदे पढ़ते हैं। चलिए शुरू करते है.

Contents show

Garam Pani se Nahane Ke Nuksan  – Health Benefits of Bathing With Hot Water in Hindi


 

Garam Pani ( गर्म पानी ) Se Nahane Ke Fayde In Hindi

यहां हम बात करेंगे गर्म पानी से नहाने के फायदे की, लेकिन ध्यान रहे पानी बेहद गर्म नहीं होना चाहिए। आइए, पढ़ते हैं गर्म पानी से नहाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ क्या हैं।


ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में सहायक : Gram Pani Se Nahane Se Blood Circulation Sahi Rehta Hai 


  • गर्म पानी से नहाने के फायदे में सबसे पहले बात करेंगे ब्लड सर्कुलेशन की।
  • हॉट वाटर फुट बाथ थेरपी पर हुए एक अध्ययन के अनुसार, गर्म पानी में करीब 10 से 15 मिनट तक पैर रखने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार देखने को मिल सकता है।
  • हाइड्रोथेरेपी यानी जल उपचार चिकित्सा के जरिए भी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है।
  • हाइड्रोथेरेपी में पानी के विभिन्न गुणों का उपयोग रोगों के उपचार के लिए किया जाता है।
  • इसमें गर्म पानी से स्नान, स्पा शामिल है।
  • ऐसे में माना जा सकता है कि गर्म पानी से नहाने के फायदे से ब्लड सकुर्लेशन में सुधार देखने को मिल सकता है।

नींद से जुड़ी समस्या में राहत


  • नींद न आने की समस्या में गर्म पानी से नहाने के फायदे देखे जा सकते हैं।
  • अध्ययन की मानें, तो गर्म पानी में कुछ समय के लिए पैर रखने से नींद से जुड़ी परेशानी से राहत मिल सकती है।
  • साथ ही गर्म पानी से नहाने के बाद भी नींद की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला।
  • बुजुर्गों में गर्म पानी से लिए गए फुटबाथ से नींद न आने की समस्या में कमी आई।
  • इस आधार पर माना जा सकता है कि नींद से जुड़ी समस्या में गर्म पानी से नहाने के फायदे होते है।


  • डब्लूएचओ (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) की वेबसाइट में मौजूद एक रिसर्च में बताया गया है कि तनाव के कारण होने वाले सिरदर्द से राहत पाने के लिए गर्म पानी का स्नान लाभकारी हो सकता है।
  • एक अन्य सरकारी वेबसाइट में भी सिरदर्द से राहत पाने के लिए गर्म पानी से स्नान करने की सलाह दी गई है।
  • इस आधार पर माना जा सकता है कि गर्म पानी से नहाने के फायदे सिरदर्द से राहत दिलाने में हो सकते हैं।

मांसपेशियों के दर्द में आराम


  • एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) पर प्रकाशित एक शोध की मानें, तो कंट्रास्ट वॉटर थेरेपी (हाइड्रोथेरेपी का एक रूप) से मांसपेशियों के दर्द से आराम मिल सकता है।
  • रिसर्च में बताया गया है कि एक्सरसाइज से पहले गर्म पानी में 45 मिनट के लिए पैर डालने से मांसपेशियों में दर्द से राहत मिलती है।
  • ऐसे में माना जा सकता है कि एक्सरसाइज के बाद होने वाली मांसपेशियों के दर्द में गर्म पानी से नहाने के फायदे हो सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद : Garam Pani Se Nahane Se Skin Ko Faiyda Hota Hai 


  • गर्म पानी के फायदे व नुकसान दोनों ही हैं।
  • दरअसल, त्वचा पर गर्म पानी की स्टीम लेने से पोर्स खुल जाते हैं, जिनसे पसीना निकलता है।
  • पसीने के साथ ही इससे त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक व विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने में मदद मिल सकती है ।
  • इस आधार पर माना जा सकता है कि गर्म पानी से नहाने से त्वचा संबंधी कुछ समस्या में राहत मिल सकती है।
  • दरअसल, नहाते समय चेहरे को भाप मिलती है।
  • बस ध्यान दें कि चेहरे पर भाप ले सकते हैं, लेकिन उसे गर्म पानी से धोए नहीं।
  • ऐसा करने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। हां, गुनगुने पानी से चेहरे को धो सकते हैं।

बालों के लिए : Garam Pani Baalo Ke Liye 


  • माना जाता है कि गुनगुने पानी से बाल धोने से यह क्यूटिकल्स को बंद करने और नमी को बरकरार रखने में मदद कर सकता है.
  • जिससे बाल चमकदार और मुलायम होंगे।
  • साथ ही तैलीय स्कैल्प को भी अच्छे से साफ करने में सहायक हो सकता है।
  • हालांकि, इससे जुड़े सटीक अध्ययन मौजूद नहीं हैं।
 यह भी पढ़े :  

1.स्वस्थ भोजन क्यों महत्वपूर्ण है

2.सर्दियों में त्वचा की देखभाल

3.What is the best way to stay healthy?

4.खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने के फायदे


Garam Pani se Nahane Ke Nuksan – Disadvantages of Hot Water Bath in Hindi


गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान दोनों ही हो सकते हैं। फायदों के बारे में हमने ऊपर लेख में बताया है। अब आगे हम बात करेंगे गर्म पानी से नहाने के नुकसान की।

  • शोध की मानें, तो गर्भवती महिलाओं को प्रारंभिक समय में लंबे समय तक एक से अधिक बार गर्म पानी से नहाना नुकसानदेह हो सकता है।
  • ऐसा करने से बच्चे में एनेस्थली जन्म दोष यानी मस्तिष्क का पूरी तरह से विकसित न होना और गैस्ट्रोस्किसिस (आंत का पेट के बाहर होना) का खतरा बढ़ सकता है।
  • गर्म पानी से नहाने से रक्तचाप में कमी देखने को मिलती है।
  • ऐसे में जिनका रक्तचाप कम होता है.
  • उन्हें गर्म पानी से नहाने से परहेज करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को सिर के ऊपर से गर्म पानी से स्नान करने से मिर्गी का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ सकता है।
  • ऐसे में सीधे सिर पर गर्म पानी न डालें।

 

इस लेख में दी गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप गर्म पानी से नहाने के फायदे अच्छे से समझ गए होंगे। यहां कुछ गर्म पानी से नहाने के नुकसान भी बताए गए हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए गर्म पानी से नहाने के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखना होगा कि पानी का तापमान बेहद अधिक न हो। सिर्फ शरीर को सहन होने योग्य व गुनगुने पानी से ही नहाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या गर्म पानी से नहाने से मुंहासे की समस्या से राहत मिल सकती है?

नहीं, गर्म पानी से नहाने से मुंहासे की समस्या से राहत नहीं मिलती। हां, मुंहासे को हटाने के लिए गर्म पानी सहायक जरूर होता है। इसके लिए पहले चेहरे के छिद्रों को खोलने के लिए गर्म पानी से भाप लेनी होगी। उसके बाद एक टूल की मदद से खुले मुंहासे के अंदर से कॉमेडोन (ब्लेक हेड, व्हाइट हेड व अन्य पदार्थ) को निकाला जा सकता है । इससे मुंहासों में राहत मिलती है।

2. क्या गर्म पानी से नहाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सकती है?

हां, बिल्कुल एक शोध की मानें, तो गर्म पानी से नहाने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

हां, अध्ययन के अनुसार गर्म पानी से नहाने के बाद नींद की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलता है। ऐसे में माना जा सकता है कि हॉट शावर के बाद अच्छी नींद आ सकती है।

4. क्या गर्म पानी से नहाना बालों के लिए फायदेमंद है : Kya Garam Pani Se Nahana Baalo Ke Liye Faiydemand Hai ? 

माना जाता है कि गर्म यानी गुनगुने पानी से बाल धोने से यह स्कैल्प के हेयर फोलिक्स को खोलकर उसके अंदर जमे तेल व गंदगी को साफ कर सकता है। बस ध्यान रहे कि पानी का तापमान बेहद ज्यादा नहीं होना चाहिए। वरना गर्म पानी से नुकसान बालों को सिर्फ नुकसान ही होगा।

5. क्या गर्म पानी से नहाने के फायदे त्वचा के लिए देखे जा सकते हैं?

हां, गर्म पानी से नहाने यानी गुनगुने पानी से त्वचा की स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। यह त्वचा के तैलीयपन को कुछ कम करके उसे ठीक से साफ कर सकता है। बस नहाने के लिए ज्यादा गर्म पानी का उपयोग न करें।

6. रोज गर्म पानी से नहाने से क्या होता है : Roz Garam Pani Se Nahane Se Kya Hota Hai ?

गर्म पानी आराम देने में मदद करता है। जिससे बेहतर नींद आती है। यह तनावपूर्ण मांसपेशियों को आराम देता है और शरीर के तापमान को बढ़ाता है। गर्म पानी से 20 मिनट का स्नान और रात में अच्छी नींद के लिए पर्याप्त होता है।

7. सर्दी में कैसे पानी से नहाना चाहिए?

ठंड से होने वाली अन्य बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम या बुखार से बचाए रखने में गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नींद न आने की समस्या से बचने के लिए गर्म पानी से स्नान करना बेहद फायदेमंद है। सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को ठंड के दिन में बहुत सतर्कता रखने की आवश्यकता होती है।

8. स्नान करने का सही समय क्या है?

सूर्योदय से पूर्व किए जाने वाले स्नान ही श्रेष्ठ होते हैं। आज के समय में काफी लोग सूर्योदय के बाद और चाय-नाश्ता करने के बाद स्नान करते हैं, ऐसे स्नान को दानव स्नान कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार हमें ब्रह्म स्नान, देव स्नान या ऋषि स्नान करना चाहिए।

9. सुबह क्यों नहाना चाहिए?

सुबह जल्दी नहाने के लिए जल्दी उठना होता है, इस कारण वैवारिक पवित्रता बढ़ती है। अधिकांश परिस्थितियों में सुबह-सुबह के समय में विचारों की पवित्रता भंग होती है। जल्दी नहाएंगे तो रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ेगी और इस कारण हमें श्रेष्ठ स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होंगे।

10. खाना खाने के कितनी देर बाद नहाना चाहिए?

आयुर्वेद की मानें तो खाना खाने के बाद शरीर में अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता है, जिससे खाना जल्दी पचता है. खाना खाने के तुंरत बाद नहा लेने से पेट का तापमान घट जाता है. इसलिए खाना जल्दी पचता नहीं है. लिहाजा अगर आपने खाना खा लिया है तो आप 1 घंटा इंतज़ार करे फिर उसके बाद नहाये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here